हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का बीड़ा अनेक सामाजिक संगठनों ने उठाया है। सामाजिक संस्था नीड ने पहल को सार्थक करते हुए शनिवार को हापुड़ के श्री गुरुनानक कन्या जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं व शिक्षिकाओं हेतु शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वाटर कूलर प्रदान किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने नीड संस्था का आभार व्यक्त किया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























