हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला गंगा समिति के सदस्य पर्यावरणविद भारत भूषण गर्ग, मूलचंद आर्य एवं वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर राजेश कुमार ने पॉलिथीन मुक्ति के लिए शनिवार को बृजघाट के मुख्य बाजारों में दुकानदारों की छोटी-छोटी सभा करके उनको पॉलिथीन का विकल्प चुनने का आग्रह किया ।वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि गंगा हम सब की मां है इसकी रक्षा ,स्वच्छता व अविरलता बनाए रखने में हम सबको योगदान देना चाहिए ।पर्यावरणविद भारत भूषण गर्ग ने सभी से आग्रह किया कि जो प्रदूषित सामान हम गंगा में डालते हैं वह जलीय जीव जंतुओं को नष्ट करने में सहायक होता है जिस कारण से गंगा की अशुद्धि होती है तथा हम सब पाप के भागी बनते हैं। अतः हम सबको गंगा में किसी भी प्रकार का अपशिष्ट नहीं डालना चाहिए ।इस अवसर पर डिप्टी रेंजर अरुण शर्मा ,विनय मिश्रा, मोहित कुमार ,विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























