हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास संजय विहार कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय आकृति त्यागी पुत्री संजय त्यागी ने जनपद का नाम देश भर में रोशन किया है. जनपद की बेटी आकृति का चयन भाला फेंक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है. साथ ही उन्होंने दिल्ली में आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है जिससे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है.
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय बिहार में स्थित फिट और फाइट टू जिम में जिम ट्रेनर राजकुमार उर्फ राजू तथा धर्मेंद्र कुमार उर्फ रामू के नेतृत्व में ट्रेनिंग ले रही आकृति ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. वहीं भाला फेंक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर आकृति का चयन हो गया. इस दौरान कोच धर्मेंद्र उर्फ रामू ने बताया की आकृति अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. वह दिन-रात परिश्रम कर प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं. इस अवसर पर फिट और फाइट 2 जिम में सभी ने बधाई देकर आकृति को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542
























