जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने गांव दतैड़ी स्थित खेतों से 100 किलो गोमांस बरामद किया है. दरअसल पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान गांव दतैड़ी में गौवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को दो प्लास्टिक के बोरे में गोमांस और गोवंशी के अवशेष मिले. पशु चिकित्साधिकारी ने अवशेषों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























