हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में पत्रकार के बेटे पर हमला करने वाले दो अभियुक्तों को बाबूगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम गौरव पुत्र प्रीतम सिंह तथा संजू पुत्र लाल सिंह निवासी पर बछ्लौता है.
आपको बता दें कि मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता निवासी पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के बेटे अंकुश शर्मा पर चार लोगों ने हमला कर दिया था जिससे वह घायल हो गया. घायल के पिता सुरेंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गौरव और संजू को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही.
Very excited to share selection of our student – Aman Verma with Micromax: Sanskar Educational Group






























