👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में किराना की दुकान में मंगलवार की दोपहर को अचानक आग लग गई जिससे हजारों का माल जलकर राख हो गया. राहत की बात यह रही की दुकान में कोई नहीं था वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.
हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी शानू की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में किराना की दुकान है. मंगलवार की दोपहर वह दुकान बंद कर अपने घर गया था. दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई. सूचना पाकर दुकानदार मौके पर पहुंचे और लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया. आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया.























