हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद हापुड़ में कई खंड विकास अधिकारियों के तबादले किए हैं. धौलाना ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह को हापुड़ का बीडीओ तैनात किया गया है. हापुड़ बीडीओ का पद खाली होने के कारण इस पद का कार्यभार परियोजना निदेशक संजय कुमार द्वारा देखा जा रहा था. वहीं तबादले की कड़ी में सिंभावली ब्लॉक में तैनात अभिमन्यु सेठ को धौलाना ब्लॉक, राकेश कुमार शर्मा को सिंभावली ब्लॉक का खंड विकास अधिकारी बनाया गया है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























