हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर उतरे और वाहनों की चेकिंग की. इस दौरान एक बुलेट को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका जिसमें से पटाखे के साथ आग निकलती हुई दिखाई दी. पुलिस अधीक्षक ने बुलेट को सीज करा दिया.
आपको बता दें कि बुलेट से निकलने वाले पटाखे से लोग बेहद परेशान हैं. इससे वातावरण भी ध्वनि प्रदूषण का शिकार होता है जिसके चलते मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ हापुड़ पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है. वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर हापुड़ की रेलवे रोड पर पुलिस बल के साथ उतरे जहां वाहनों की चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा. इस दौरान एक बुलेट को सीज़ कर दिया. इस अभियान में क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.























