👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उधार के 48 हजार रुपए मांगना एक महिला को महंगा पड़ गया. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बता दें कि जसरूप नगर कॉलोनी निवासी योगेश की पत्नी गीता का आरोप है कि सबली के रहने वाले योगेश पुत्र अमरपाल तथा अमरपाल ने उनसे 48,000 रुपए उधार लिए थे जिसे वापस मांगने पर उन्होंने मार पिटाई की और रुपए देने से इंकार कर दिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लेजर ट्रीटमेंट से हटवाए अनचाहे बाल : 7668219093























