हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित रामा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 80 विद्यार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक समारोह में हिस्सा लिया जिन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.
कृषि शिक्षा अनुसंधान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ लोकेश कुमार प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान लोकेश प्रजापति ने शिक्षा के महत्व को समझाया. समारोह में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध संचालक डॉ सूरज बीएस कुशवाह, प्राचार्य वी वी सिंह आदि उपस्थित रहे.
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















