हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रीत विहार आवासीय योजना में आयोजित दो दिवसीय शिविर के पहले दिन 30 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत भवनों की चाबी सौंपी. शिविर का उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने किया.
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आनंद विहार आवासीय योजना में 408 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कराया गया है जिसमें अभी तक 232 भवनों के आवंटियों के पक्ष में रजिस्ट्री होने के पश्चात 229 भवनों का कब्जा दिया जा चुका है. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों को भवन की चाबी सौंपी गई. इस अवसर पर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, सचिव प्रदीप कुमार, मुख्य अभियंता देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























