हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की 96 जर्जर सड़कों की हालत जल्द सुधरेगी. लोक निर्माण विभाग ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे थे जिसमें हापुड़, गढ़ और धौलाना के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए 96 प्रस्ताव भेजे हैं. प्रस्ताव मिलने के बाद अभियंता इन मार्गों पर होने वाले खर्च का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं. अनुमान है कि सड़कों की दशा सुधारने में 71 करोड रुपए खर्च आएगा.
लेजर ट्रीटमेंट से हटवाए अनचाहे बाल : 7668219093
























