हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में आगामी त्योहारों के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसी के चलते पिलखुवा कोतवाली में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने क्षेत्रवासियों के साथ शांति समिति की बैठक की जिसमें सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई. इस दौरान पुलिस ने जन सहयोग मांगा.
क्षेत्राधिकारी ने बैठक में कहा कि यदि किसी को भी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे जिससे समय रहते स्थिति पर काबू पाया जा सके. इस दौरान हापुड़ पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर भी मौजूद रहे.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















