हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर उड़ती धूल लोगों के स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा बुरा असर डाल रही है. यहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो रहा है. ठेकेदार की लापरवाही के चलते अस्थमा के मरीजों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है. साथ ही लोगों को गले में खराश की शिकायतें भी आ रही हैं.
बता दें कि बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क को कई माह पूर्व खोदा गया था. यह सड़क आज भी खुदी पड़ी है जिसके चलते जाम की स्थिति तो बनती ही है लेकिन उड़ती धूल से लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है. कई बार लोगों ने आवाज भी उठाई लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द बुलंदशहर रोड का निर्माण कराया जाए.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















