👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड की अपर जिलाधिकारी श्रध्दा शांडिल्य ने मंगलवार को मुहल्ला चोरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें हेड मास्टर श्रीमती चूड़ामणि अनुपस्थित पाई गई। जानकारी करने का पाया गया कि वह आकस्मिक अवकाश पर है ।इसके साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता का भी परीक्षण किया गया । जिसमें काफी अधिक सुधार की आवश्यकता पाई गई। विद्यालय में तैयार हो रहे मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता का भी परीक्षण किया गया। जिसकी गुणवत्ता सही पाई गई ।उपस्थित अध्यापकों को शिक्षा गुणवत्ता में सुधार एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान का स्वाद नए तड़के के साथ: 8979755041





























