👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झड़ीना में वेटलिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का भूतपूर्व विधायक कमल सिंह मलिक ने फ़ीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि कड़ी मेहनत और परिश्रम से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



























