👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आम आदमी पार्टी नगर पालिका चुनाव में दमभरने की तैयारी कर रही है. जिला प्रभारी विवेक त्यागी ने श्रीनगर वार्ड नंबर 34 में एक मीटिंग की जिसमें उन्होंने आगामी नगर पालिका चुनाव में सभासद के चुनाव के लिए पार्टी के कैंडिडेट को उतारने की बात रखी. आम आदमी पार्टी हर वार्ड से अपने कैंडिडेट उतारेगी.
जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह पंजाब में ऐतिहासिक जीत हांसिल की है. ये तस्वीर जल्द ही कई क्षेत्रों में नज़र आएगी.
मीटिंग में मयंक सोलंकी, टीकाराम उपाध्याय, वीरेंद्र पाल सिंह, जोगिंदर दास, मुस्लिम कुरैशी, शालू सिंघल, रोहित आदि उपस्थित रहे. इस दौरान दीपक और अंकुर गोयल ने आप का दामन थामा.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























