हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भौतिक प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि शनिवार की रात बारह बजे आप किसी ऊँची छत पर जाकर पूरब दिशा में आसमान के क्षितिज में देखिए आपको आधा चंद्रमा दिखाई देगा। बस जहाँ आपको चंद्रमा दिखाई दे, लगभग हर एक घंटे बाद उसी जगह सुबह तक देखिए। आपको एक साथ ७ बड़े आकाशीय पिंड एक के पीछे एक करके क्रमशः उदित होकर पृथ्वी वासियों को दर्शन देंगे। रहेगा न अद्भुत दृश्य।
आप सबसे धनी होंगे क्योंकि आपको एक के बाद एक करके नंगी आँख से ही सौर परिवार के ७ विशाल पिंड क्रमशः दर्शन देते हुए दिन में सूर्य की रोशनी में लुप्त हो जाएँगे और फिर दिखाई देंगे केवल सूर्य देव।
अब बताता हूँ उनका क्रम।
आपको पूर्व दिशा में आसमान में लगभग उसी जगह पर सबसे पहले दिखेंगे चंद्र देव, उनके बाद छोटे से चमकते तारे के रूप में शनि देव, उनके बाद (लगभग दो बजे) छोटे से तारे के रूप में मंगल, उनके बाद मोटे चमकते हुए तारे के रूप में शुक्र देव, उनके बाद (लगभग ४ बजे) हल्की चमक के साथ चमकते तारे के रूप में बृहस्पति देव, और फिर सुबह (लगभग पोने छः बजे) सूर्य देव। पौ फटने से पहले ही आपको बृहस्पति दिखाई दे सकते हैं वरना सूर्य की हल्की सी भी रोशनी हुई तो आप वंचित रह जाएँगे। अभी एक और रह गए हैं, और वो है बुध। बुध देव सूर्य के बाद उनके पीछे रहते हुए उदित होंगे लेकिन दर्शन के लिए आपको निराशा होगी क्योंकि सूर्योदय के बाद वे सूर्य के प्रकाश में अदीप्त रहेंगे।
पिंडों का क्रमः- चंद्रमा-शनि-मंगल-शुक्र-बृहस्पति-सूर्य-बुध
वास्तव में २४ तारीख़ को प्रातः १२ बजे से प्रातः ६ बजे तक पूर्व दिशा के क्षितिज में आकाश में चंद्रमा और शनि एक साथ मकर राशि में, उनके लगभग दो घंटे बाद मंगल और शुक्र एक साथ कुम्भ राशि में, उनके लगभग दो घंटे बाद बृहस्पति देव मीन राशि में तथा उनके लगभग दो घंटे बाद सूर्य और बद एक साथ मेष राशि में रहते हुए एक के बाद एक करके उदित होंगे।
सभी इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखें और आनंदमयी हों।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























