गेहूं खरीद न होने पर केंद्र प्रभारियों को फटकार,गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करना प्रशासन का उद्देश्य










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी मेधा रूपम व अपर जिला अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन,खाद्य विपणन अधिकारी सुरेश यादव व सभी गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों के साथ एक बैठक में जीरो गेहूं खरीद करने वाले केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई गई l अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शासन द्वारा 36000 मिट्रिक टन लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष 077 प्रतिशत खरीद हुई है l जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद का कोई भी गेहूं खरीद केंद्र बंद नहीं पाया जाना चाहिए l गेहूं खरीद केंद्र खुले रहें उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को गेहूं खरीद पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया और जीरो गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों के विरुध एफ आई आर कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो भी लेखपाल गेहूं खरीद में उदासीनता दिखाएं उसका वेतन रोकने के आदेश संबंधित को दिए और बैठक में असौड़ा गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी बैठक में उपस्थित ना रहने पर इनका स्पष्टीकरण जारी करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया l उन्होंने निर्देशित किया कि जीरो गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी रोजाना 9:00 बजे मेरे कैंप कार्यालय पर उपस्थित होंगे। शासन द्वारा निर्धारित गेहूं खरीद लक्ष्य हर दशा में पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य में सचिव व A D O की ड्यूटी लगाएं l सभी उप जिला अधिकारी व खंड विकास अधिकारी जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे l खराब कार्य करने वाले अधिकारी व गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी अपने कार्यों में सुधार लाएं l बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!