👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने उत्तर प्रदेश सराकर के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ में मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया है। एक प्रैस नोट के अनुसार समस्त सार्वजनिक स्थानों/सरकारी एवं निजी कार्यालयों/न्यायालयों व स्कूलों में मास्क का प्रयोग अनिवार्य रुप से किया जाये।, जनपद में स्थापित समस्त पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पुन: प्रभावी रुप से क्रियाशील कराया जाये।, वैक्सीनेशन के लिये एक विशेष अभियान चलाकर 12–14 वर्ष आयु 15–17 वर्ष का टीकाकरण कराया जायें।

































