हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आबकारी विभाग ने वाहन चैकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से तस्करी कर ले जाई जा रही शराब की 12 बोतल बरामद की है और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल के निकट आबकारी निरीक्षक गोपाल श्री जी वास्तव व आशुतोष दुबे आदि वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि एक बुलेरो गाड़ी जिस पर उत्तराखंड का नम्बर अंकित था। जांच के लिए रोक ली। आबकारी दल ने वाहन से 12 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की जिस पर सेल इन दिल्ली लिखा है। पुलिस ने वाहन चालक ईश्वर सिंह गांव उड़की खान जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























