हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया पहुंचे जहां वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित एक बैठक में सुधीर ने कहा कि संगठन उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय है। जिससे बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग जुड़े हुए है। इस के साथ उन्होंने 5 जून को दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित होने वाले प्रतिनिधि सम्मेलन के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन हापुड़ के जिलाध्यक्ष डा. विपिन गुप्ता, प्रदेश मंत्री संजय अग्रवाल, सचिन सर्राफ, अभिषेक गोयल, अरुण कंसल, उदय कंसल आदि उपस्थित रहे।
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















