हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में विकास के तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन असौड़ा का मुख्य मार्ग इन दावों को फेल साबित कर रहा है. यहां खस्ताहाल सड़क से लोगों का आना-जाना दूबर हो रहा है. बता दे कि असौड़ा के मुख्य मार्ग से कई ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है जो कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने के चलते अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं. यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क काफी समय से जर्जर अवस्था में है. इस सड़क का उपयोग कई गांव के लोग करते हैं. यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन अभी तक इसकी सुध किसी ने नहीं ली है. बारिश के दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द प्रशासन इस ओर ध्यान दें.
समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य
🔊 Listen to this समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएस विश्वविद्यालय के अंतर्गत जीएस कैंसर संस्थान द्वारा एक व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम…
Read more






















