हापुड़, सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com): पंचगव्य विघापीठम विश्वविद्यालय, कांचीपुरम, तमिलनाडु के उपकुलपति, वरिष्ठ आई ए एस डाo कमल टावरी ने ए टी एम एस कालेज में सोमवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए भारतीय जीवन मूल्यों को पुनः स्थापित करना होगा। देशी गाय व उसके उत्पादों का विस्तार, आयुर्वेद को बढावा, योग प्राणायाम, प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर ही विश्व में सुख शांति आ सकती हैं। पंचगव्य में गाय घृत, गाय दुग्ध, गाय दही ,गाय गोबर, गोमूत्र शामिल हैं। यह विश्व विद्यालय देश के सभी जनपदों में इसके केंद्र बना रहा है। पंचगव्य चिकित्सा से भारत की अर्थव्यवस्था को ऊंचा उठाना, गाँवों से पलायन रोकना, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। समाज के लिए कार्य करने वाले प्राणवानों की तलाश कर उन्हें कार्य से जोड़ा जाए। अच्छे कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाए जिससे अन्य लोगों को भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिले। समारोह की अध्यक्षता कालेज के चेयरमैन नरेन्द्र अग्रवाल ने की तथा संचालन प्रोफेसर राकेश अग्रवाल ने किया। डॉoकमल टावरी के साथ मंच पर विगत 30वर्षों से जुड़े एस वी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त वाणिज्य प्रवक्ता सुरेश चन्द्र जैन, पंचायती गौशाला के मंत्री सुरेश गुप्ता ठेकेदार उपस्थित रहे। कालेज सचिव रजत अग्रवाल, त्रिलोक चंद सिंघल, रामकिशन सिंघल, सतीश गोयल, रजत सिंघल,अर्चना कंसल,पूनम गुप्ता,अनिता गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















