हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध रूप से चल रहे गेस्ट हाउस को प्रशासन ने सील कर दिया. मामला जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट का है जहां पर गेस्ट हॉउस पर हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर उपजिलाअधिकारी अरविंद द्विवेदी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस को सील कर दिया. वहीं गेस्ट हाउस के मालिक पर भी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए सोमवार को गेस्ट हाउस में छापेमारी की तो गेस्ट हाउस संचालक हार्डवेयर स्टोर की आड़ में अवैध रूप से गेस्ट हाउस का संचालन कर रहा था. प्रशासनिक अधिकारियों की चेकिंग के दौरान होटल से सीसीटीवी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. चेकिंग के दौरान मौके से कुछ कपल्स को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















