हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली के जहांगीरपुर में हनुमान जंयती पर हुए बबाल के बाद प्रदेश सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया है। साथ ही दिल्ली के एनसीआर से जुड़े हापुड़ को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने हेतु पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे हुए है। वह पुलिस बल के साथ दिन-रात गश्त कर रहे है। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि उपद्रवी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रमजान माह होने के करण पुलिस ने जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। पुलिस ने मुख्य मार्गों पर बैरीकेट लगाकर वाहन की चैकिंग व संदिग्ध लोगों की चैकिंग शुरु कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह, कोतवाल सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ कड़ी नजर रखे है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542
























