हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चैत्र पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट तथा पूठ के गंगा घाटों पर स्नान किया। तीर्थ यात्रियों की उमड़ी भीड़ के कारण एनएच-9 पर वाहनों की कतारें लग गई और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
शुक्रवार की दोपहर बाद से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से तीर्थ यात्रियों को बृजघाट पहुंचना शुरु हो गया और बृजघाट ने एक मेला स्थल का रुप ले लिया। शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद से ही श्रद्धालुओं ने गंगातट की ओर कूच करना शुरु कर दिया और गंगा में स्नान कर गरीबों को दान दिया और भोजन कराया
मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा को गंगाग में स्नान कर निर्धनों को भोजन कराना, खाद्य सामग्री, वस्त्र आदि का दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है। इसी मान्यता के चलते लाखों श्रद्धालु बृजघाट पहुंचे।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542

































