हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़, पिलखुवा व बाबूगढ़ में बाबासाहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का 131वां जन्मदिन गुरुवार को यहां सामाजिक, शैक्षिक संगठनों, राजनीतिक दलों तथा डा.अम्बेडकर के अनुयायियों ने राष्ट्रीय समरसता दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया और डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा बाबासाहेब के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी अनुज सिंह व अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबासाहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक सद्भाव समतामूलक समाज की कल्पना को साकार करने का सभी अधिकारी व कर्मचारी संकल्प लेते हैं। अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा बैंड-बाजे के साथ जुलूस के रूप में मेरठ तिराहे पर स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया। जहां डॉ अम्बेडकर के अनुयायियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वह डॉक्टर अंबेडकर के आदर्शों पर चलेंगे तथा दलितों, निर्धन व असहायों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। भाजपा के विधायक विजय पाल आढ़ती, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, डॉ विकास अग्रवाल, पुनीत गोयल आदि ने भी डा. अम्बेडकर की प्रतिमा कर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके अतिरिक्त हापुड़ के कांग्रेसजनों शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, दिनेश शर्मा, विक्की शर्मा, अंकित शर्मा आदि ने शिवपुरी में डा. अम्बेडकर का जन्मदिन मनाया उपस्थित रहे। इस अवसर पर आदर्श नगर कॉलोनी अंबेडकर समिति के अध्यक्ष रवि वर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और 131 वीं जयंती मनाई।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























