हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में होने वाले क्रिकेट ट्रायल के पंजीकरण की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. हालांकि अभी तक ट्रायल की तारीख घोषित नहीं हुई है फिलहाल 160 फॉर्म की बिक्री हो चुकी है जबकि 70 फॉर्म जमा हो चुके हैं. बता दें कि क्रिकेट ट्रायल के पंजीकरण फार्म के साथ साथ जन्म प्रमाण पत्र जमा करना भी अनिवार्य है. यदि किसी खिलाड़ी ने फॉर्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया तो वह ट्रायल के दिन अपने प्रमाण पत्र को अवश्य लेकर जाए अन्यथा खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगे.
यदि आप भी क्रिकेट ट्रायल के पंजीकरण फार्म को खरीदना चाहते हैं तो आप हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित गंगा टावर बिल्डिंग में या प्रीत विहार स्थित एक स्कूल से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041






























