हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में मसूरी-गुलावठी मार्ग पर एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक गत्ते की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। सोमवार की देर रात लगी इस आग पर मंगलवार की रात तक काबू पाया जा सका। आग ने लाखों के माल को जलाकर राख कर दिया।
बता दें कि गाजियाबाद निवासी अंकुश कुमार की धौलाना में कूलर बनाने की फैक्ट्री है जिसके पास उनका गोदाम भी है. गोदाम में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने पीछे मौजूद गत्ते की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री और गोदाम में करोड़ों का माल रखा था।
सोमवार की रात को लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार की रात तक आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। बता दें कि गत्ता बनाने की फैक्ट्री के मालिक अनिल कुमार निवासी गौतमबुद्धनगर का भी इस दौरान लाखों का नुकसान हो गया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























