👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस ने रामपुर रोड पर चल रहे एक अवैध बूचड़खाने पर छापा मारा तो आरोपी पुलिस देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से मवेशी के अवशेष व औजार बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस को रामपुर रोड पर एक अवैध बूचड़खाने के संचालन की जानकारी मिली थी। पुलिस ने इस इनपुट पर बूचड़खाने पर छापा मारी की तो मवेशी वध में लिप्त तीन आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से मवेशी अवशेष व औजार बरामद किए है। आरोपी रामपुर रोड व करीमपुर के है जिन्हें पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































