हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित एन.आर. ज्वैलर्स की दुकान से दो बदमाश सोमवार की दोपहर बाद 70 ग्राम सोने की 9 अंगूठियां ले उड़े। बदमाशों की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। अंगूठियों की कीमत चार लाख रुपए बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद एक नौजवान मास्क लगाए हुए गणपति प्लाजा में एन.आर. ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचा और नौजवान ने दुकान पर मौजूद मालिक राजेंद्र कुमार से अंगूठी दिखाने को कहा। मालिक ने जैसे 9 अंगूठियों का सेट नौजवान के सामने रखा, वह सेट को उठाकर भाग खड़ा हुआ। युवक दुकान के बाहर बाइक पर खड़े अपने साथी के साथ रेलवे स्टेशन की ओर उड़न छू हो गया। दुकान से जैसे ही युवक अंगूठियों का सेट लेकर भागा तो मालिक भी पीछे दौड़ा और शोर मचाया, परंतु आरोपी हाथ नहीं आया। बदमाशों की यह हरकत सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई।
































