👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पिलखवा में स्थिति छिजारसी टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले छह दिनों में टोल कर्मियों ने लगभग 200 फर्जी आधार कार्ड पकड़े हैं जो कि आधार कार्ड दिखाकर टोल बचाने के चक्कर में राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे. जिस वाहन स्वामी ने टोल चुका दिया उसे टोल कर्मियों ने जाने दिया लेकिन जिसने टोल नहीं चुकाया उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस टोल प्लाजा पर रोजाना लगभग 40 से 45 हजार वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में 200 फर्जी आधार कार्ड पकड़े जाने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन फर्जी आधार कार्ड बना रहा है?
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























