👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित स्याना रोड रेलवे फाटक रविवार के बाद सोमवार को भी मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा. रेल पटरी पर मरम्मत कार्य के चलते डीआरएम रेलवे मुरादाबाद के निर्देश पर फाटक दो दिन बंद रहेगा. मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार को फाटक खोल दिया जाएगा. बता दें कि इससे दो दिन पहले भी मरम्मत कार्य के चलते स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 51 बी बंद रहा था.






























