👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ ब्लॉक के गांव असौड़ा में स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं के चलते डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप तेवतिया को निलंबित कर दिया. निलंबन की कार्रवाई गौशाला में व्यवस्थाओं के चलते की गई है.
बता दें कि खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने गौशाला की एक वीडियो वायरल होने के बाद मौके का निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण में अधिकारी को कई खामियां मिली. इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप तेवतिया को निलंबित कर दिया.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























