👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है. अब सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खागई में बदमाशों ने शनिवार की सुबह दो महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है.
बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का है जब गांव खागई निवासी तीन महिला कुंतेश, ब्लवीरी और कांता मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी. इस दौरान बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बलवीरी और कांता के कानों से कुंडल लूट लिए और फरार हो गए. मामले की सूचना पाकर पुलिस छानबीन में जुट गई. फिलहाल बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































