👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा की एक बेटी भी दहेज लालचियों की शिकार हो गई। इस बेटी की ससुराल जनपद बुलंदशहर के गांव ककोड़ में हैं। आरोप है कि विवाहिता के सुसरालिए दहेज के अतिरिक्त दो लाख रुपए नकद व एक कार क मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न करते थे। विवाहिता ने आरोपी ससुरालियों के विरुद्ध थाना बहादुरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















