👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम सपनावत में मां नगरकोट (कागड़ा धाम) मंदिर में 10 अप्रैल रविवार को जागरण व भंडारे का आयोजन मां नगरकोट सेवा परिवार की ओर होने जा रहा है। मंदिर में 10 अप्रैल रात्रि 8 बजे से जागरण प्रारंभ होगा और सुबह प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कागड़ा धाम मंदिर में जिला पंचायत सदस्य सपनावत सुमित सिसौदिया, मुख्य अतिथि प्रधान सपनावत राहुल सिसौदिया, रेवती सरन गुप्ता आदि का सहयोग मौजूद रहेंगे। मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना है जिसके चलते मंदिर में कार्यक्रम की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।
































