👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिगंबर जैन समाज हापुड़ के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन को प्रधान कार्यालय उत्तर प्रदेश रेलवे द्वारा मुरादाबाद मंडल के लिए मंडल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. इस अवसर पर अनिल कुमार जैन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बता दें कि अनिल कुमार जैन दिगंबर जैन समाज हापुड़ के अध्यक्ष, लोहा उद्योग व्यापार संघ के संरक्षक, हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री, भारत विकास परिषद के सदस्य हैं. अनिल को मुरादाबाद मंडल के लिए मंडल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































