👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आंध्र प्रदेश पुलिस के छापे की डर से बंद गौरव ज्वैलर्स सर्राफ की दुकान गुरुवार को खुली हुई देखी और दोनों भाई गौरव वर्मा व जितेंद्र वर्मा कारोबार करते हुए नजर आए। यह दुकाना सर्राफा बाजार के गंगा मार्किट में स्थित है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश की पुलिस ने गत सप्ताह गौरव ज्वैलर्स पर छापा मारा था। पुलिस को देखते ही दोनों भाई दुकान खुली छोड़ कर भाग खड़े हुए थे। बाद में पुलिस बैरंग लौट गई। पुलिस के छापे के डर से दुकान कई दिन बंद रही।
Navratri Special थाली के लिए ऑर्डर करें: 9358234622































