हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के मेन चौराहे पर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर में एक मां की मुराद सुनने के बाद भक्त मंदिर पहुंचे और देवी मैय्या का आशीर्वाद प्राप्त किया। यूक्रेन रुस के बीच छिड़ी जंग के दौरान बाबूगढ़ लौटे छात्र सौरभ कुमार की मां की मुराद पूरी होने पर उन्होंने मां को भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया।
बता दें कि यूक्रेन और रुस के बीच छिड़ी जंग के दौरान जनपद हापुड़ के कई छात्र यूक्रेन में फंस गए थे। उन्हीं में से एक छात्र सौरभ कुमार पुत्र डॉक्टर सुरेंद्र है जो कि यूक्रेन में फंस गया था। सौरभ की मां ने बेटे की सकुशल वापसी के लिए मां चामुंडा माई से प्रार्थना की। बेटा सकुशल स्वदेश लौट आया जिसके बाद गुरुवार को मौहल्लेवासी एकत्र हुए और मंदिर में मां के दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया और मां को भोग लगाया।






























