हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के व्यापारियों के साथ हुई लूटपाट व हत्या की घटनाओं से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाया गया है और वह स्वयं भी कानून व्यवस्था पर नजर रखे है।
यह बात प्रदेश मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पिलखुवा में लुटेरों के शिकार व्यापारी राजीव मित्तल से हाल जानने के दौरान कहीं। लुटेरों के हमले में घायल राजीव मित्तल अपने होनहार बेटे प्रिंस मित्तल को खो चुके है।
भाजपा के कुछ नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री को बताया कि जब भी हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान व तमिलनाडू तथा आंध्र प्रदेश पुलिस हापुड़ में छापामारी करके लूट व चोरी के जेवर खरीदने वाले धंधेबाज को पकड़ कर हापडु कोतवाली लाती है तो दलाल सक्रिय हो जाते हैं और पैसे की ताकत पर बाहरी पुलिस को धंधेबाजों को छुड़ा ले जाती है। इन धंधेबाजों व दलालों में कई भाजपाई शामिल है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288































