हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार को हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से 20 हजार रुपए नकद, एक तमंचा व एक-एक जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को मोदीनगर का रामपाल सिंह बैंक से 20 हजार रुपए निकाल कर जा रहा था कि रास्ते में बदमाशों ने उसकी जेब से 20 हजार रुपए उड़ा लिए। बदमाशों की खोज में निकली पुलिस की गुरुवार की सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जबावी फायर करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश जनपद मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा के मौहल्ला बरबलान का सिराज उर्फ भूरा है जबकि फरार थाना कटघर के गांव करौला का हनीफ है।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711































