👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज में बाइक व पचास हजार रुपए की मांग पूरी न कर पाने पर हापुड़ की एक ओर बेटी दहेज लालचियों के उत्पीड़न व प्रताड़ना की शिकार हो गई।
हापुड़ के राजीव विहार कालोनी की एक बेटी का विवाह शिव शक्ति नगर मेरठ के दीपक के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाहिता के ससुरालिए बाइक व 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पुरी न होने पर ससुरालिए बहू के साथ मारपीट करने लगे और प्रताड़ना, उत्पीड़न व शोषण पर उतर आए और बहू को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद, देवरानी व चचिया सुसर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739































