हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम की गुरुवार की तड़के जरोठी रोड पर हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल हो गए. पुलिस ने दोनों घायलों सहित तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से नकदी, हथियार और बाइक बरामद की है. पकड़े गए लुटेरों ने 5 अप्रैल को हापुड़ की इंड्रलोक कॉलोनी में किराना व्यापारी सुशील कुमार को गोली मारकर घायल करने और चार लाख रुपए की लूटने की घटना को स्वीकार किया है.
बता दें कि पांच अप्रैल को मंगलवार को किराना व्यापारी सुशील कुमार इंद्रलोक कॉलोनी में दुकान पर बैठे हुए थे कि एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए और नोटों से भरे बैग को लूट कर भाग खड़े हुए. व्यापारी सुशील शोर मचाते हुए लुटेरों के पीछे दौड़ा तो बदमाशों ने गोली मारकर सुशील को घायल कर दिया. लूटपाट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
पुलिस क्षेत्राधिकारी एससन वैभव पांडे ने बताया कि गुरुवार की सुबह थाना हापुड़ देहात पुलिस और एसओजी टीम की हथियारबंद बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें दो बदमाश घायल हो गए. पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से नकदी, अवैध असलहा, बाइक बरामद की है. पकड़े गए बदमाशों ने किराना व्यापारी सुशील को घायल कर चार लाख से भरा नोटों का बैग लूट लिया था.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041































