👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पर्यावरण संरक्षण के लिए आरएसएस ने एक अनूठी पहल की है जिसके चलते 26 मार्च से नोएडा से शुरु हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण यात्रा 108 साइकिलों के माध्यम से जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित बृजघाट पहुंची जहां कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर्यावरण संरक्षण रैली में हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और पालीथिन का प्रयोग ना करने, पौधारोपण के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर कई निजी संगठनों एवं विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। बता दें कि रैली का समापन 11 अप्रैल को मेरठ में होगा।






























