👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाइवे-9 पर डंपिंग ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने कूड़े के ढ़ेर से धुआं निकलते देखा तो सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मामले की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि किन्हीं कारणों से कूड़े के ढ़ेर में लगी आग अंदर ही अंदर सुलगती रही जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग के अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढ़ेर में लगी आग को बुझा लिया गया है हालांकि इस दौरान तेज हवा के चलते कई चुनौतियां आई लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।






























