👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) :देश की सत्तारुढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी बुधवार छह अप्रैल को 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में भाजपाईयों ने कार्यक्रम आयोजित किया और भाजपा की उपलब्धि को गिनाया। बाबूगढ़ छावनी में महेंद्र फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों भाजपाईयों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के पश्चाच बाबूगढ़ में एक पदयात्रा भी निकाली गई जिसके माध्यम से भाजपा की विचारधारा के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महामंत्री राहुल चड्डा, कपिल सिंघल, प्रवीण चौधरी, पवन चौधरी, राजीव पाल, कलमदिर सिंह आदि उपस्थित रहे।




























