हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के इंद्रलोक कालोनी में किराना व्यापारी सुशील को घायल कर चार लाख रुपए की लूट का घटना पर हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रोष व्यक्त करते हुए लुटेरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष जिंतेद्र गोयल, हापुड़ अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महामंत्री अमन गुप्ता की अगुवाई में व्यापारी अशोक बबली, दिपांशु गर्ग, अनिल तोमर आदि ने बुधवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र से भेंट की। व्यापारी नेताओं ने जनपद में व्यापारियों से हुई लूटपाट पर व्यापारियों की चिंता से उन्हें अवगत कराया और सुरक्षा की मांग की। अपराधों के कारण व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है। व्यापारियों ने हापुड़ इंद्रलोक कालोनी के किरा व्यापारी सुशील कुमार के साथ हुई लूटपाट की वारदात का शीघ्र खुलासे की मांग की।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इंद्रलोक कालोनी में लूट की घटना को खोलने के लिए गठित टीमें अपना कार्य कर रही है और घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे है और उम्मीद है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711





























