फोटो (पीड़ित)
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक और घटना को अंजाम देने में जुटे बदमाशों के नापाक इरादों को ट्रैफिक पुलिस ने नाकाम कर दिया। दरअसल मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड का है जहां बैंक से पैसे निकालकर जा रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपना निशाना बनाने के लिए उसे सड़क पर साईकिल में उलझाकर गिरा दिया और पैसे लेकर भागने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर मौके से गुजर रही ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने पुलिसकर्मियों की सहायता से एक बदमाश को पकड़ लिया और हापुड़ कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। हालांकि इस दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब रहा।
बता दें कि मामला बुधवार की दोपहर का है जब मोदीनगर निवासी रामपाल एक बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर दिल्ली रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हापुड़ के मेरठ तिराहे के पास पहुंचा तो दो बदमाशों ने उसे साइकिल में उलझाकर गिरा दिया और पैसे लेकर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान टीआई मनु चौधरी, कांस्टेबल आसिफ मलिक, यातायात पुलिसकर्मी संजय चौहान, कुलदीप ने एक आरोपी को 50 हजार रुपए लेकर भाग रहे आरोपी को धर दबोचा और हापुड़ पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मोदीनगर का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़ित को 50 हजार रुपए वापस लौटा दिए हैं और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041































